हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नई उड़ान फाउंडेशन ने हरिद्वार, रुड़की विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजना ऑक्सीजन लेन और आयुरप्लांटेशन मिशन में अपना सहयोग और पूर्ण समर्थन दिया। संस्था के सदस्यों द्वारा घर की छत पर तैयार किए गए 50 से भी ज्यादा तुलसी, किन्नू, अपराजिता, मिर्च और पीपल के पौधे संरक्षित कर एचआरडीए के सचिव ललित नारायण मिश्र को मिलकर भेंट स्वरूप दिए।संस्था द्वारा जामुन के बीज को सुखाकर 100 सीड बॉल्स अथवा बीज बम भी प्रदान किए गए। नई उड़ान की प्रेसिडेंट विनिता गोनियाल ने एचआरडीए की इस मुहिम की सराहना की और बताया कि यह मुहिम सिर्फ पेड़ लगाने की नही है, बल्कि घरों की दीवारों, आसपास उगे हुए हर उस पौधे को संरक्षित करके उसकी सही उपयोगिता कर उसे एक नया रूप देने का है। वृक्ष हमारी धरती के फेफड़ों की तरह और मानव के सहचार्य में रहने वाले सबसे उपयोगी और घनिष्ट मित्र  है। संरक्षक मोनिका अरोरा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन का महत्व हम सबको बहुत नजदीक से समझाया है, इसलिए आने वाली पीढ़ी को हमे इसके लिए ज्यादा सजग और जिम्मेदार बनाना होगा और पौधारोपण कर एक स्वच्छ वातावरण की नीव आज से ही रखनी होगी। सचिव ललित नारायण के मार्गदर्शन और सुझावों के अनुसार नई उड़ान संस्था उत्तरी हरिद्वार में पावन धाम के आसपास पीपल के वृक्ष लगाकर ऑक्सीजन लेन बनाने में अपना योगदान देगी। विनीता गोनियाल ने बताया कि संस्था सभी लोगो को जागरूक कर सभी से अपील भी करती है  की हम सब एक भी बीज फल के सब्जी के कचरे में न फेंके उन्हे सुखा कर सीडबॉल्स / बीज बम बनाए या अपने घर के गमलों में डाले। सावन का महीना ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का सबसे अनुकूल समय है। इस कार्य में संस्था संदीप खन्ना, प्रीति गुप्ता, कुणाल गोनियाल, प्रियदर्शिनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours