हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आज विश्व हिंदू संस्था युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक दिवाकर की अध्यक्षता में बैठक का समापन हुआ। बैठक में चर्चा का विषय यह रहा की जिसमें कुछ असामाजिक तत्व जो कि धार्मिक स्थलो पर मदिरापान धूम्रपान नशीले पदार्थ और अश्लील हरकतें आदि जैसी घटना करते हैं ऐसे लोगों को दिवाकर ने चेताते हुए यह कहा है कि धार्मिक स्थलों पर ऐसी हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, जो कि हिंदुओं की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाती हो, क्योंकि आजकल कुछ असामाजिक तत्व गंगा के किनारे बैठ कर मदिरापान धूम्रपान अपना जन्म दिवस का केक काटना आदि ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जो कि धार्मिक स्थानों पर बिल्कुल भी सही नहीं है अगर कोई धार्मिक स्थानों पर ऐसी घटना करता पाया गया तो उसके खिलाफ विश्व हिंदू संस्था कार्यवाही करेगी। जिसमें जिला प्रशासन का भी सहयोग होगा, और ऐसे लोगों का चयन करके तत्काल प्रभाव से पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा, और पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और जल्द ही विश्व हिंदू संस्था द्वारा दीपक दिवाकर व सुधीर रोहिल्ला की अध्यक्षता में हर की पौड़ी और धार्मिक स्थलों पर विशेष जागरूक अभियान चलाया जाएगा। जिससे लोगों के बीच में जागरूकता पैदा हो। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सम्मानित गण जिला सचिव आशीष कुमार, जिला सचिव शिवा लोधी, जिला मीडिया प्रभारी, आकाश पवार, सह सचिव सचिन चौहान, सह सचिव राजकुमार, सह सचिव संजीत कुमार, विश्वकर्मा नगर अध्यक्ष जगजीतपुर सुधांशु चौहान और संस्था से जुड़े हुए अन्य लोग लविश चौधरी, दीपक राठौर, आशीष कौशिक आदि सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours