हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। दिनांक 20/7/21 को शास्त्री ज्वालापुर नगर हरिद्वार निवासी आदित्य पुत्र रतन सिंह ने ज्वालापुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 3 मोबाईल व 10000 रू चोरी किए। जिसके संबंध में ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए। पुलिस टीम का गठन किया। जिसमें रेल चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, का० अमित गौड़ व का० महेन्द्र सिंह ने कार्यवाही तत्काल कार्यवाही करते हुए को कल सैक्टर 02 से चोरी किए हुए माल 3 मोबाइल व 9250 रू के साथ अभियुक्त रूपेश सोब्बर पुत्र सोब्बर निवासी झुग्गी झोपड़ी, हावड़ा रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है जिस पर ज्वालापुर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours