हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विशेष संवाददाता फिरोज अहमद) लक्सर। जनपद हरिद्वार में लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव में बीती 6 मई को रंजिश के चलते एक ही समुदाय के लोगों में से एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर अनाधुन गोलियां बरसाई थी उस वक्त मरने वाले लोग गांव के कब्ररिस्तान से एक महिला को दफना कर अपने घरों में वापस लौट रहे थे। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुऐ थे। वही कुछ दिन बाद इलाज के दौरान ओर एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। लक्सर पुलिस ने हत्या के मामले में 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया और लगभग दर्जनो हत्या के आरोपियों को पुलिस जेल का रास्ता भी दिखा भेज चुकी है।
बता दे बृहस्पतिवार को मृतकों के परिजन दर्जनो की संख्या में इकट्ठा होकर लक्सर कोतवाली पहुंचे जहां मर्तको के परिजनों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि पुलिस ने हत्या में नामजद आरोपी लाख्खा को गिरफ्तार कर छोड़ दिया हम इंसाफ के लिए कोतवाली आए हैं हमें इंसाफ चाहिए। वहीं जब पूरे मामले को लेकर लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार से बात की गई तो उन्होंने  बताया कि परिजनों की तहरीर पर 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें दर्जनों हत्या के आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। 
कुछ साक्ष्य मिले हैं जिससे प्रतीत हो रहा है वह हत्या में शामिल नहीं है बताया कि उक्त हत्या के मामले में जो अन्य फरार आरोपी हैं उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हत्या में जो भी दोषी आरोपी है उन्हे किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा ओर किसी बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर पुलिस दोषियों को जेल भेज रही है अग्रिम कार्रवाई लगातार जारी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours