हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आज की कलयुगी दुनिया में जहां धोखाधड़ी, चोरी, मर्डर, लूटपाट आदि का खेल खेल कर व्यक्ति अपने शौक पूरे करने में लगा हुआ है। तो वहीं दुनिया में कुछ ऐसे व्यक्ति भी हैं। जो अपनी इमानदारी, खुद्दारी, और सत्य के मार्ग पर चलने का परिचय देते हुए नजर आते हैं। ऐसे ईमानदार, खुद्दार और सत्य मार्ग पर चलने वाले व्यक्तियों से ही संसार का वजूद बचा हुआ है। इमानदारी की ऐसी ही मिशाल गैस प्लांट चौकी में तैनात कांस्टेबल चंदन ने दी है। जो अब से चार-पांच दिन पहले चेतक 21 पर गश्ती पर थे, गश्त के दौरान उन्हें एक आईफोन लावारिस अवस्था में जमीन पर गिरा हुआ मिला, जिसकी क़िस्मत लगभग 80,000 रुपए आकी गयी है। कांस्टेबल चंदन ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए कथक प्रयासों के बाद उसके मालिक एडवोकेट प्रवीण कुमार को खोजा और चौकी गैस प्लांट पर उन्हें बुलाकर आईफोन उनके सुपुर्द किया गया। जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। एडवोकेट प्रवीण ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा की है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours