हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी छब्बीस जुलाई से जनपद के सभी छब्बीस मंडलों में उनका एक-एक दिन का प्रवास का कार्यक्रम रहेगा। प्रवास के दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहरोज आलम मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों से बैठक कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मोर्चा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार जनहित के लिए बेहतर कार्य कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जी जान से जुट जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ने के लिए कार्य करें तथा भाजपा की एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं।
![]() |



Post A Comment:
0 comments so far,add yours