हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई। सभी समाज के लोगों ने कलियर शरीफ के बने 18वें गद्दी नशीन व उत्तराखंड सूफी खान काऊ के अध्यक्ष बन जाने पर जनाब शाह अलीशा मियां कुद्दूसी का भव्य स्वागत किया गया। कलियर शरीफ दरगाह साबिर पाक के सज्जादा नशीन बन जाने के बाद पहली मर्तबा हरिद्वार पहुंचे पर जनाब शाह अलीशा मियां कुद्दूसी का सभी समाज के लोगों ने स्वागत किया। और कटरा बाजार में एक आयोजन किया गया। यह आयोजन शाहनवाज सलमानी, प्रधान गुलाम साबिर के नेतृत्व में किया गया। और आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विशाल गर्ग पहुंचे। सभी समाज के लोगों ने जगह जगह स्वागत भी किया। वहीं डॉ. विशाल गर्ग और शाहनवाज सलमानी ने कहा कि गंगा जमुना की तहजीब ने हम सबको इकट्ठा जोड़ दिया है। ईद, दिवाली, होली हम सब मिलकर मनाते हैं। जिसका हरिद्वार तीर्थ नगरी व दरगाह कलियर शरीफ से एक अच्छा मैसेज पूरे हिंदुस्तान व विदेश तक जाता है और हम सबको मिलकर इस देश को मजबूत बनाना है स्वागत करने वाले शाहनवाज सलमानी प्रधान गुलाम साबिर डॉ. विशाल गर्गग, नरेश उज्जवल पंडित, एजाज हुसैन, हाजी जमशेद खान, नसीम सलमानी, सोनू सलमानी, वसीम सलमानी, गफ्फार सलमानी, हाफिज वहीद, हाजी यूनुस, हाजी साइन, सोयाब मंसूरी, इंतजार, जाहिद, साकिर, साबरी, डॉक्टर मेहरबान, हाजी साहब उद्दीन पार्षद, आसिफ मंसूरी भूरा आदि लोग मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours