हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुना गया। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना गया। भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के लिए पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मीटिंग कर तैयारी की गई थी। इसमें प्रत्येक बूथ पर 'मन की बात' कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किए गए थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में कोरोना वैक्सीन के लिए सभी को जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया कि "मैं और मेरी मां दोनों ने कोराना का टीका लगवा लिया है कोराना वैक्सीन का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है इसलिए किसी भी बहकावे में ना आए और कोराना का टीका जरूर लगवाएं जिससे करोना जैसी महामारी को जड़ से नष्ट किया जा सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours