हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस के द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव और उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन जनपद हरिद्वार श्रीमती सुधा सैथिंल व एएसपी डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे के दिशा निर्देश में कागजों से सजावटी सामग्री बनाने का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद पुलिस परिजनों के सम्मुख कागज की कलाकारी में महारत हासिल कर अपने कार्यक्रम देश-विदेश में दिखाने वाले कागजों के फनकार राजस्थान से आए छब्बूलाल ने कागजों से अपनी कलाकारी दिखाई। वही एएसपी डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि यह कार्यक्रम हरिद्वार पुलिस लाइन में आयोजित कराया गया है। इससे महिलाओं और बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। वही कागजी कलाकार ने एसएसपी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं बड़ा भाग्यशाली हुं कि मुझे हरिद्वार में कार्यक्रम करने का मौका मिला है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours