हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के ग्रामीणों में उस समय अफरा तफरी मच गई जब तालाब किनारे एक विशालकाय मगरमच्छ बाहर निकल आया बामुश्किल गांव के ग्रामीणों ने विशालकाय मगरमच्छ पर काबू पाकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत लक्सर वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 5 फीट लम्बे विशालकाय मगरमच्छ का सहकुशल रेस्क्यू कर उसे गंगा में छोड़ा। वही जानकारी देते हुए लक्सर वन क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार अग्रवाल ने बताया ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि उनके गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया। उन्होंने बताया गठित टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर एक 5 फीट लम्बे विशालकाय मगरमच्छ का सहकुशल रेस्क्यू कर गंगा नदी में छोड़ा गया है। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा जाति राम, सोनी देवी, सत्येंद्र कुमार, पंकज आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours