हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने चार धाम यात्रा शुरू न हो पाने के कारण व्यापारियों की खराब हालत पर सत्याग्रह अभियान की शुरुवात करते हुए व्यापारोयो से उनकी पीड़ा उनका दर्द उनका सुझाव उनके हाथों से रजिस्टर पर दर्ज करवाया। जिसे मुख्यमंत्री तक भेज कर हरिद्वार पर्यटन से जुड़े हर व्यापारी का दर्द व्यापारी स्वयं बताएगा जिसकी शुरुवात करते हुए सुनील सेठी ने अधिक से अधिक व्यापारी के द्वार पर जाकर उनकी पीड़ा जानने की कोशिश की पहल की शुरुवात की। सुनील सेठी ने मीडिया को बताया कि आज इस अभियान की शुरुवात की गई जिसके तहत पर्यटन से जुड़े हर छोटे बड़े व्यापारी ट्रेलव्स, होटल, धर्मशाला, ड्राईवर, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, लघु व्यापारी की पीड़ा से राज्य सरकार को अवगत करवाया जाएगा कि हरिद्वार का व्यापारी चार धाम यात्रा शुरू न हो पाने की वजह से कितना टूट चुका है धरने, प्रदर्शन, विरोध, बैठकों से सरकार को जगाने का प्रयास किया लेकिन सरकार व्यपारियो की पीड़ा नही समझ पाई अब एक सत्याग्रह अभियान चलाकर सरकार को हर व्यापारी की पीड़ा बताई जाएगी शायद सरकार जागे  व्यापारी सरकार से क्या चाहता है ये सरकार को समझाने का एक सार्थक प्रयास आज से शुरू किया गया है जो तीन चरणों में जिसमे एक दिन प्रतिष्ठान ट्रेवल्स व्यापारी , एक दिन होटल धर्मशाला व्यापारी, एक दिन हर छोटा बड़ा वाहन चालक व्यपारियो से मिलकर उनकी पीड़ा को सरकार तक पोहचाने का कार्य किया जाएगा। आज विभिन्न स्थानों पर ट्रेलव्स व्यपारियो से मुलाकात कर अभियान में उनके हस्ताक्षर लिए महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया ने कहा कि लगातार आर्थिक स्तिथि से टूटते पर्यटन व्यापारी के व्यापार बंद होने की कगार पर पोहच गए है कई ट्रेवलस एजेंसिया बंद हो चुकी है गाड़ियों की किस्तें जमा न हो पाने के कारण गाड़िया सरेंडर करनी पड़ रही है लेकिन कोई सुध सरकार नही ले रही जिसके लिए लगातार सँघर्ष जारी है अभियान कि शुरुवात करने वालो में  महामंत्री नाथीराम सैनी, हन्नी दामिर , पंकज माटा रहे मुलाकात करने वाले व्यपारियो में ट्रेवल्स व्यापारी विजय शुक्ला, अर्जुन सैनी, मुकेश मनोचा, सचिन शर्मा,मोनू राणा, प्रवीण कुमार, रवि जोशी, मनोज कुमार, गौरव कुमार, नमन चावला, सोनू चौधरी,दीपक राणा, रविन्द्र कुमार, रिंकेश, हैप्पी सिंह, संजय भट्ट, अनूप भंडारी, संतोष कुमार, पुंडीर बिष्ट, प्रेम कुमार से विबिन्न एजेंसियों पर जाकर मुलाकात की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours