हरिद्वार की गूंज (24*7)

(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र नीरु गर्ग द्वारा परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को महिलाओ से सम्बन्धित अपराधो व सीनियर सिटीजन की सुरक्षा सम्बन्धित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु आदेश, निर्देश जारी किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 के दृष्टिगत महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग हेतु व्यक्तिगत रुप से नहीं आ रहे हैं, ऐसे मामलों में डिजिटल तकनीक जैसे वीडियो कॉल के माध्यम से कांउन्सलिंग कर प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधीनस्थ को यथा सम्भव व्यक्तिगत रूप से न तलब कर वीडियो कॉल के माध्यम से कांउन्सलिंग की जाने महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए उनकी समस्याओ का वीडियो कॉल के माध्यम से निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours