हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज अपर कुम्भ मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने श्री गंगा सभा हरिद्वार की ओर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गऊघाट से कांगड़ा घाट तक का निरीक्षण किया, और तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय व्यापारियों के लिए वैकल्पिक वाहन पार्किंग बनाने के लिए कुछ स्थानों को चिन्हित किया, उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन हरिद्वार के स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या से जूझना ना पड़े इसके लिए लगातार प्रयासरत है, इसी कड़ी में आज वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किये जा रहे है, शीघ्र ही पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाएगी।
आपको बताते चलें कि हरिद्वार में 2022 में कुम्भ मेले का आयोजन होना है, जिसकी व्यवस्था के तहत राज्य के शासन प्रशासन चूक नहीं करना चाहते हैं। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के स्वागत मंत्री डॉक्टर सिद्धार्थ चक्रपाणी, उज्ज्वल पंडित, व्यापारी नेता शिवकुमार कश्यप, संजीव नैय्यर, तेजप्रकाश साहू, कमल बृजवासी, प्रदीप कालरा, प्रवीण मिश्रोटे, सचिन गौतम, सुमित बल्ली के, विशाल मूर्ति भट्ट, सुमित श्रीकुंज, सतीशचन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours