हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अमित नेगी) श्रीनगर। देश मे व्याप्त कोरोना महामारी के बीच देश की ढाल बनकर फ्रंट लाइन वर्करों ने अपने सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, जहां देश प्रदेश में एक ओर सरकारें कोरोना शहीदो की मृत्यु के आंकड़े तक नहीं जुटा पा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के एकमात्र संगठन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की अपील पर प्रदेश के समस्त कर्मचारियों ने कोरोना शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्मचारियों ने अपने घरों पर रहते हुए एक दीपक प्रज्ज्वलित कर कोरोना शहीदों की आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना प्रकट की। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि यह अवसर एक दूसरे का सहारा बनने का है जिन फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोरोना से देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया हम सभी उन पुण्यात्माओं की शांति की प्रार्थना करते हैं। आशा करते हैं कि सरकार सभी कोरोना शहीदों के बलिदान का संज्ञान लेते हुए शहीदों के परिवारों के हितों का ध्यान रखे। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कोरोना शहीदों के लिए आयोजित इस श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के जरिये उन गुमनाम शहीदों के बलिदान को याद करने की कोशिश की है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बगैर देश की सेवा देते हुए अपना बलिदान दे दिया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ डी सी पसबोला ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर्स की वजह से आज देश की नब्ज चल रही है। अन्यथा सम्पूर्ण देश ही आई सी यू में हो सकता था। आज इस दीपक की ज्योति प्रज्ज्वलित कर हम सभी दिवंगत फ्रंटलाइन वर्कर्स की आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हैं। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष योगिता पन्त ने कहा कि देश के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को आज दीपकों के माध्यम से श्रद्घांजलि अर्पित कर हम सभी कार्मिक अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि जो बलिदान कोरोना योद्धाओं ने देश की सेवा करते हुए दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता आज अपनी श्रधांजलि अर्पित करते हुए हम ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। प्रदेश संगठन मंत्री रज्जन कफलटिया ने कहा कि इस दीपक के माध्यम से देश की कोरोना से ढाल बनकर लड़ते लड़ते शहीद हुए फ्रंलाएँ वर्कर्स को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रार्थना करते हैं कि शोक संतप्त परिवारों को सम्बल व शहीदों की आत्माओं को सदगति मिले। प्रदेश प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि जहां सरकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स शहीदों के आंकड़े नहीं जुटा पा रही है वही समाज की जिम्मेदारी बनती है कि बलिदान को व्यर्थ न करते हुए अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए कोविड नियमो का पालन करें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours