हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार से मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी व युवाओं की धड़कन कहने वाले भोला शर्मा ने अपनी पत्नी और बेटी के संग मिलकर जन्मदिन कुछ अलग ही तरीके से मनाया है। भोला शर्मा हरिद्वार धर्मनगरी ही नही अपितु उत्तराखंड में युवाओं की धड़कनों से जाने जाते है। भोला शर्मा एक ऐसी शख्सियत है जो दिन-रात गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सबसे आगे तत्पर रहते हैं, इसलिए लोग उन्हें युवाओं की धड़कन कहा जाता है।
आपको बताते चलें कि भोला शर्मा ने अपने जन्मदिवस पर परिवार सहित भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हुए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भोला शर्मा को भगवान श्री राम चंद्र की स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी, उसके बाद हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा बस्ती में समिति सार्थक पाठशाला "एक नई सोच" के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया, भोला शर्मा ने सार्थक पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों को मिठाई खिलाकर सबका मुंह मीठा करा और साथ ही साथ बच्चों को चप्पले भी वितरित की जिसको देख बच्चे खुशी से झूम उठे, ओर भोला शर्मा को जन्मदिन की बधाइयां दी।
उसके बाद भोला शर्मा द्वारा रक्तदान भी किया गया जब भोला शर्मा से इस बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि मुझे बच्चों से बहुत ही लगाओ लगा रहता है, क्योंकि बच्चे भगवान का रूप माने जाते हैं और मुझे ऐसा करने से बहुत ही खुशी मिलती है। आपको बताते चलें कि भोला शर्मा बच्चों के प्रतीक काफी चिंतित दिखाई देते हैं और हमेशा बच्चों के भविष्य के बारे में भी सोचते रहते हैं। ऐसा हम नही हरिद्वार धर्मनगरी के लोगो बोलते है क्योंकि भोला शर्मा को कई बार देखा गया है कि भोला शर्मा बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी, पेंसिल व किताबे एनजीओ को वितरित करते रहते है। ऐसे इंसान भी बहुत कम देखें जाते हैं जो अपने बारे में ही नहीं दूसरों के बारे में सोचते हैं उसमें से हरिद्वार धर्मनगरी के रहने वाले भोला शर्मा एक ऐसे शख्सियत है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours