हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी हरिद्वार के कार्यालय मॉडल कॉलोनी रानीपुर मोड पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी मिश्रा व पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी के नेतृत्व में वार्ड नं 30 बजरी वाला बैरागी कैम्प से अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर। बीजेपी छोड़कर आए राम गोपाल को पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण करवाई। आप ने उन्हें वार्ड नं 30 के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओ०पी मिश्रा ने बताया कि आज भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश की जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी की और बढ़ रहा है, राम गोपाल के पार्टी में जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने भाजपा छोड़कर आप मे शामिल हुए, राम गोपाल का स्वागत करते हुए कहां की अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किये गए विकास कार्यो का ही नतीजा है कि जनता भाजपा और कांग्रेस से ऊब कर आप मे विकास की संभावना तलाश रही है। 20 साल प्रदेश बदहाल रहा है। भाजपा के मुख्यमंत्री अपने काम से कम अपनी बदजुबानी ओर बड़बोलेपन से पूरे विश्व मे अपनी पहचान बना रहे है। जिला सचिव अनिल सती ने कहां की उत्तराखंड को बने 20 वर्ष से भी अधिक का समय बीत चुका है,नारायण दत्त तिवारी को छोड़कर कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल भी पूरा नही कर पाया। भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी 10-10 साल शासन किया है पर प्रदेश का दुर्भाग्य है,कि कोई भी मुख्यमंत्री अपने 5 साल पूरा नही कर पाया। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। इस अवसर पर ओ पी मिश्रा, हेमा भण्डारी, अनिल सती, तनुज शर्मा (संगठन मंत्री), जिला सोशल मीडिया प्रभारी अर्जून सिंह आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours