हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने सत्याग्रह हस्ताक्षर अभियान के तीसरे चरण के बाद जिलाधिकारी को पर्यटन से जुड़े व्यापारी की पीड़ा के हस्ताक्षर का रजिस्ट्रर सौपते हुए मुख्यमंत्री तक इस दर्द को पोहचाने की मांग के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। सुनील सेठी ने जिलाधिकारी से मांग कि वो राज्य सरकार को हरिद्वार के पर्यटन चार धाम यात्रा पर आश्रित हर छोटे बड़े व्यापारियों का दर्द बताए। चार धाम यात्रा शुरू न हो पाने और कोई आर्थिक मदद नही मिल पाने की वजह से व्यापारी टूट चुका है घर का पालन पोषण करने में वो असमर्थ है आगे स्तिथि ओर नाजुक होती जा रही है सरकार या तो यात्रा शुरू करे या आर्थिक मदद के रूप में मासिक भत्ते की घोषणा करें। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं मह्यमन्त्री नाथीराम सैनी ने कहा कि हम लगातार पर्यटन से जुड़े हर व्यापारी से मिलकर उनकी स्थिति देख रहे है। आर्थिक रूप से टूट चुका व्यापारी कितना परेशान है सरकार कल्पना भी नही कर सकती। बिजली पानी के बिल बच्चो की फीस देने को अब कोई गुंजाइश नही बची। जैसे तैसे अब तक गुजारा चलाया लेकिन अब आगे की स्तिथि भयावह होती नजर आ रही है इसलिए सरकार को अब मदद के लिए आगे आना चाहिए अन्यथा जनता का भरोसा सरकार से उठ जाएगा। सेठी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि अभी आगे भी सँघर्ष जारी रहेगा पर्यटन से जुड़े व्यापारी की आर्थिक मदद की मांग को लेकर शहर की अन्य संस्थाओं से सहयोग मांगते हुए सरकार को जगाने का प्रयास अगले चरण में जारी रहेगा।ज्ञापन सोपने वालो में मुख्य रूप से मुकेश कुच्छल, पंकज माटा, राकेश सुखीजा उपस्तिथ रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours