हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एसडीआरएफ परिसर के निर्माण कार्य का जायजा लेने और आपदा का रूप ले चुके कोरोना महामारी में लगे एसडीआरएफ कर्मियों की समस्याओं को जानने के लिए उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार एसडीआरएफ मुख्यालय जौली ग्रांट पहुंचे हैं इस दौरान डीजीपी ने एसडीआरएफ जवानों से संवाद स्थापित कर उत्तराखंड में तैनात एसडीआरएफ जवानों की समस्याएं भी सुनी साथ ही कोरोना वारियर्स के रूप में पत्रकारों को डीजीपी और एसडीआरएफ के कमान अधिकारी ने सम्मानित भी कियाा। मानसून को लेकर एसडीआरएफ की तैयारियों पर चर्चा की गई, इसके साथ ही उत्तराखंड में पहली बार गठित C.B.R.N टीम व उनके द्वारा प्रयोग में लाने अत्याधुनिक उपकरणों का भी जायजा लिया। कोविड-19 काल में एसडीईएफ और पुलिस के कामों की भी डीजीपी ने सराहना की। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नव निर्मित एसडीआरएफ परिसर को बेहद आकर्षक परिसर बताया, डीजीपी ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया,  इस अवसर पर एसडीआरएफ के कमांडर नवनीत सिंह के साथ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी निलेश आनंद भरणे भी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours