हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की थाना पथरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिनारपुर गांव की ओर जा रहे हैं एक युवक को 32 बोर के अवैध पिस्टल के साथ धर दबोचा। पथरी थाना अध्यक्ष अमर चंद शर्मा ने बताया हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार चलाए जा रहे जुर्म की रोकथाम अभियान के तहत उच्च अधिकारी गणों के दिशा निर्देशन मे चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त नीरज शर्मा पुत्र केवल किशन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया अभियुक्त थाना क्षेत्र के दीनारपुर गांव का ही निवासी है। उन्होंने बताया युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में, एसआई विजय शैलानी, कांस्टेबल हुकुम सिंह, कांस्टेबल हरीश रतूड़ी आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours