हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। यूथ कांग्रेस के महासचिव और हरिद्वार विकास समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने केंद्र के साथ साथ प्रदेश सरकार के ऊपर भी जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए संवेदनाओं से रहित बताया है। रवि बाबू शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में लगभग पिछले डेढ़ वर्षों से सरकार के द्वारा देश बंदी के आव्हान पर पूरा देश एकजुट होकर सरकार के साथ अपने व्यपार ओर काम धंधे बन्द करके घरों पर बैठा है। जिससे देश की बड़ी आबादी के सामने आर्थिक संकट गहराता ही जा रहा है ऊपर से महामारी के चलते लोगों को उचित उपचार व्यवस्था करवाने में भी सरकारें विफल रही हैं। देश में जहां भी देखो जनता दुःखी ही दुःखी है लेकिन मजाल है कि सरकार के बड़े से बड़े नुमाइंदे ने आमजन के दुखों के घाव पर किसी भी प्रकार का कोई मरहम लगाया हो, लेकिन जनता के घावों पर नमक लगाने में केंद्र से लेकर राज्य की कोई भी सरकार कमी नहीं कर रही। जहां एक ओर आम आदमी काम धंधे ना चलने से आर्थिक परेशानियां झेल रहा है वहीं लोगों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में नित नई वृद्धि होती ही जा रही है चाहे राशन हो, सब्जी हो महंगाई के चलते आमजन फलों को देखने से भी परहेज कर रहा है। स्वास्थ सेवाओं से जुड़े लोगों ने कालाबाजारी कर कर के लोगों को लूटना अपना धर्म बना लिया है आज देश की जनता धीरे धीरे दुखों के सागर में डूबती जा रही है और सरकार में बैठे सारे जिम्मेदार हस्तियों ने बेशर्मी भारी चुप्पी साधी हुई है उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी हमने हरिद्वार विकास समिति के माध्यम से पीड़ित जनों ने 6 माह की बिजली, पानी और स्कूलों की फीस माफी के लिए शहर भर से त्रिवेंद्र सिंह मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नाम लगभग 3000 हज़ार पत्र मुख्यमंत्री कार्यलय को भेजे अनेकों प्रदर्शन किए और आज एक बार पुनः हम सरकार से बिजली, पानी, स्कूल फीस माफ करने के साथ साथ 2020 मार्च से अब तक के सभी करों को खत्म करने की मांग करते हैं। अंत में रवि बाबू शर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार से देश के सभी परिवारों के खातों में 12000-12000 हज़ार की मासिक सहायता राशि देने की मांग की। जिससे कि ऐसी मुश्किल घड़ी में देश की जनता को कुछ राहत मिल सके। अन्यथा देश की जनता ऐसी संवेदनहीन सरकार को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours