हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। विश्व पर्यावरण के दिवस हरिद्वार रानीपुर कोतवाली में कोतवाल कुंदन सिंह व वरिष्ठ एस०एस०आई विक्रम धामी ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान कोतवाल कुंदन सिंह ने कहा कि वृक्षों का मनुष्य के जीवन से बहुत गहरा संबंध है वृक्षों के बिना मनुष्य का जीवन ही संभव नहीं है, उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जिसके बिना जीवन संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए जिससे शहर और नगर भी हरा भरा भव्य सुंदर दिखाई दे। वही दूसरी ओर वरिष्ठ एसएसआई विक्रम धामी ने कहा कि जहाँ वृक्षों से जहां हमें जीवन व्यापम करने की जरूरत के सामान मिलते हैं वही जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन मिलता है। इस अवसर पर रानीपुर कोतवाली में वृक्षारोपण करने में अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours