हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ हरिद्वार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद बंगाल के सैकड़ों श्रमिकों पर हुए जो बर्बर अत्याचार हुवे थे जिन्हें हिंसा में प्रताड़ित किया गया था उनके सहयोग हेतु एकजुटता दिवस कार्यक्रम मनाया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने किया और अध्यक्षता डीसी नौटियाल ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आज बंगाल की एक बहुत बड़ी आबादी भय के वातावरण में अपना जीवन जीने को विवश है। बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ वोट करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस से संबंधित आपराधिक तत्व गांव और कस्बों में लोगों पर हमला कर रहे हैं। हजारों लोगों की संपत्तियां लूट ली गई हैं, उनके सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। नरेश बंसल ने कहा कि राज्य के कई इलाकों में असामाजिक तत्वों ने मछुआरों, बुनकरों, रिक्शा चालकों और रेहड़ी-पटरी वालों समेत समाज के छोटे वर्ग के लोगों के साथ भी अत्याचार किया। राज्य में चुनाव परिणामों आने के बाद से शुरू हुई हिंसा की घटनाएं अब भी बंद नहीं हुई हैं। हिंसा में महिलाओं समेत दर्जनों लोग मारे गए हैं और बंगाल की सत्ताधारी पार्टी द्वारा समर्थित लोगों के भय से हजारों लोग निर्वाचित होकर अपने रिश्तेदारों के घर पड़ोसी राज्य उड़ीसा झारखंड और असम में शरण ले रहे हैं। टीएमसी के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री शेखरानंद पांडे ने कहा कि इस हिंसा को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और प्रभावित पीड़ितों की सहायता जैसे चिकित्सा, पुनर्वास, शिविर, शिक्षा और रोजगार के लिए भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं से आर्थिक रूप से सहयोग करने का आह्वान किया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को ऐसे परिवारों को आर्थिक मदद देनी चाहिए जिनके लोगों की इन हिंसाओं में हत्या कर दी गई और जिनके घरों को जला दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरा देश और भारतीय मजदूर संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ है। प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि बास्तुहारा सहायता समिति जो कि निरंतर भारतीय मजदूर संघ पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं की मदद वहां कर रही है उसमें हम सब को आर्थिक रूप से सहयोग करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील मेहता, प्रदेश कोषाध्यक्ष आदर्श सकलानी, चन्द्रशेखर चौहान, प्रवीण कुमार, सुभाष पुरोहित, अनिल राठी, संलेख चंद, राजवीर सिंह, सरोज सैनी, दीपक शर्मा, मनमीत कुमार, दीपक सैनी, धीरज सिंह, पवन कुमार, अजय नारायण खाती, जे०पी शुक्ला, आदेश धीमान, सुनील शर्मा, शिवेंद्र गहलोत, हीरा सिंह बिष्ट, सुनील फौजी, रिजवान, मोहित चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित

 रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours