हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट कर प्रदेश व्यापार मण्डल की माँग पर बाज़ारो को खोले जाने में छूट देने के लिए धन्यवाद किया और चार धाम यात्रा खोले जाने की माँग करते हुए व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करने, लाॅकडाउन टाइम का बिजली-पानी का बिल व स्कूलो की फ़ीस माफ़ी की माँग करते हुए ज्ञापन भी दिया। चौधरी ने कहा कि हमारा राज्य पर्यटको पर निर्भर राज्य है और बाज़ार खोले जाने का लाभ तब ही होगा जब चारधाम यात्रा खोली जाएगी और यात्री प्रदेश में आएगा, सरकार कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए राज्य की सीमा खोले और चारधाम यात्रा शुरू क़राए, साथ ही चौधरी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी के चलते राज्य मे बाज़ार बंद पड़े हुए व्यापारी की आर्थिक हालत बहुत ख़राब हो गई है हमारे ऊपर दुकानों के किराए, बिजली-पानी के बिल, स्कूलों की मोटी मोटी फ़ीस और बैंकों की किस्त और साहूकारो के ब्याज के साथ बहुत क़र्ज़ हो गया है ऐसे में सरकार यह सभी माफ़ किया जाना चाहिए अन्यथा व्यापारी सड़क पर आ जाएग। साथ ही बाज़ार खोले जाने के बाद अब अपनी सीएम आवास पर भूख हड़ताल रद्द कर दी है और कहा कि सरकार व्यापारियों की आर्थिक हालात सुधारने में सहायता करें और बाज़ार ठीक होने के बाद फिर से राज्य के आर्थिक विकास में अपनी भूमिका निभाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours