हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज आम आदमी पार्टी उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने जिला हरिद्वार के मॉडल कॉलोनी आप कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। उसमें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि। आप पार्टी को पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा बहुत तेजी के साथ संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में अल्पसंख्यक मोर्चा सभी स्तरों पर कार्यकारिणी गठित कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता का कांग्रेस और भाजपा से मोहभंग हो चुका है। प्रदेश कि जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उत्तराखंड की जनता के तीसरे विकल्प के रूप में उनकी पसंद आज आम आदमी पार्टी बनती जा रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों से पूरे प्रदेश की जनता बहुत प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रही है। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी, इस मोके पर आप के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश संगठन सचिव शादाब कमाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी, जिला सचिव अनिल सती व वालिद हसन मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours