(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन करने वाले राजकुमार चौहान, सौरभ सिंह आदि कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 6 महीने से सैलरी नहीं मिली है। जो लोग रिटायर्ड हो गए हैं उन्हें भी फंड का पैसा नहीं दिया गया है। कोविड-19 से हमारे 12 साथियों की मौत हुई है, उनके परिजनों को भी कोई मुआवजा नहीं मिला है, जिसकी वजह से रोडवेज कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना शुरू किया गया है, 14 और 15 जून को भी प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारी दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे, मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन भी किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours