हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार के आदेश पर ड्रक्स जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत लगातार जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर में एएसपी डॉक्टर विशाखा भदाणे के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में आए जनप्रतिनिधियों से एएसपी ने युवाओं में बढ़ती नशे की रोकथाम के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की और नशे के विरुद्ध अभियान में पूर्ण सहयोग करने साथ साथ किसी भी तरह की सूचना को तुरंत देने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई। वही जनप्रतिनिधियों ने नशा मुक्त समाज को लेकर आयोजित मीटिंग में एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। और समाज में तेजी से फैलते नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम धामी, मुनव्वर राणा, राव असलम, राव जुबेर, राव सुहेल, सचिन चौहान, आदि लोग मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours