हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नशे के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पथरी पावर हाउस के पास एक हुंडई एसेंट कार में एक व्यक्ति को 14 पेटी अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार किया है। जबकि एक और अभियुक्त राजा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मौके से बरामद हुंडई एसेंट कार बिना नंबर के, कागजात नहीं होने के कारण गाड़ी को एमबी एक्ट के साथ तहत 60/72 आबकारी अधिनियम में सील की गई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रवीन रावत, कांस्टेबल संतराम, कांस्टेबल प्रदीप नेगी, कांस्टेबल गंभीर तोमर मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours