हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। खबर लक्सर से हैं जहां पथरी थाना पुलिस ने एक नशा मादक पदार्थ के सौदागर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 1 किलो 295 ग्राम चरस सहित 1 लाख रुपए बरामद किए हैं। वही लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थों, द्रव्यो और बढ़ते नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर, नशे के कारोबार में लिप्त संदिग्ध तस्करों की धरपकड़ के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद थाना अध्यक्ष पथरी दीपक कठैत ने मादक पदार्थों  के कारोबार में लिप्त तस्करों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़े पैमाने पर चरस बेचने के कार्य में लिप्त इब्राहिमपुर निवासी एक व्यक्ति के घर छापेमारी की छापेमारी में अभियुक्त साजिद के घर से 1 किलो 295 ग्राम चरस और एक लाख रुपए बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त साजिद विकलांग है जिससे उस पर कोई शक भी नहीं करता था जिसका फायदा उठाकर वह परचून की दुकान पर बैठकर इस कारोबार को चलाता था। उन्होंने बताया अभियुक्त ने इसमें अन्य व्यक्तियों का भी शामिल होना बताया है जिसके संबंध में भी जानकारी जुटाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours