हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यपारियो ने शनिवार रविवार को मंसूरी पर राहत और हरिद्वार पर पाबांदी पर विरोध जताया जिस प्रकार मंसूरी नैनीताल को शनिवार रविवार बाजार खोलने की छूट दी गई है उसी प्रकार हरिद्वार जहाँ शनिवार रविवार को हजारों पर्यटक आते है वहाँ भी छूट की अति आवश्यकता है सेठी ने कहा कि हरिद्वार का व्यापार पर्यटन पर ही निर्भर है और शनिवार रविवार वीकेंड पर ही कुछ श्रदालु आना शुरू हुआ है चार धाम यात्रा शुरू न हो पाने के कारण पहले ही व्यापार चौपट है लेकिन जो थोड़ा बहुत यात्री आ रहा है शनिवार रविवार बाजार बंद होने की वजह से उसका लाभ व्यापारी को नही मिल पा रहा सरकार को दोहरी नीति नही अपनानी चाहिए एक तरफ सरकार मंसूरी नैनीताल पर छूट दे रही है दूसरी तरफ करोड़ो श्रदालुओ की आस्था का केंद्र हरिद्वार पर पाबांदी लगा रही है कभी स्नान पर्वो पर हरकी पौड़ी सील कर दी जाती है कभी स्नान रद्द कर दिए जाते है जो न्याय संगत नही महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया मह्यमन्त्री नाथीराम सैनी ने सँयुक्त रूप से कहा कि जब पूरे देश में सभी राज्य और राज्यो में कई जिलों में पूर्ण अनलाकडाउन हो रहा है तो हरिद्वार के लिए विशेष पाबांदी क्यो। हरिद्वार के साथ नाइंसाफी हो रही है जो बर्दाश्त नही किया जाएगा कोरोना संक्रमण कम होने पर भी कोई राहत नही देकर सरकार अपनी मानसिकता दर्शा रही है कोई आर्थिक पकेज नही कोई राहत नही उल्टा व्यापार पर पाबांदी लगाकर सरकार लगातार व्यपारियो का शोषण कर रही है विरोध जताने वालों में मुख्य रूप से सन्नी दामिर, धर्मपाल शर्मा, मुकेश कुच्छल, प्रवीण कुमार, मनीष बक्शी, राजेन्द्र कुमार, दिनेश रावत, उमेश चौधरी, गौतम हल्दर, राजेश भाटिया, गगनदीप दामिर उपस्तिथ रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours