हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। मीडिया को प्रेस जारी करते हुए युवा व्यापारी नेता विशाल गोस्वामी ने कहा कि हरिद्वार के व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है अभी वर्तमान में जो नई गाइडलाइन आई है उसमें देखा गया है कि हरिद्वार में शनिवार व रविवार को बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे लेकिन मसूरी और नैनीताल के बाजार शनिवार और रविवार को खुलेंगे। हरिद्वार की सीमा उन शहरो से लगी होने के बावजूद बल्कि हरिद्वार की सीमा होते हुए ज्यादातर यात्री इन दोनों शहरो की तरफ रुख करते है आप हरिद्वार को पूर्ण बन्द रखेंगे यह कैसा फैसला है जो आम आदमी के समझ से परे है। एक तरफ तो शासन व प्रशासन दावा करते हैं कि बॉर्डर को बंद कर रखा है लेकिन शनिवार व रविवार को देखा गया हरिद्वार में यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई दी लेकिन सवाल कहीं ना कहीं यह उठता है कि जब हरिद्वार में इतनी भीड़ होने के बावजूद कोई भी गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो यदि बाजार खोले जाएंगे तो करोना बाजार खोलने से बढ़ जाएगा क्या? युवा व्यापारी नेता आदित्य झा ने कहा कि व्यापारी पहले ही डेढ़ साल से करोना की मार झेल रहा है जब हर राज्य को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है दिल्ली जैसे शहरो में मॉल जिम सब खोले जा रहे है हरिद्वार का व्यापारी दुकान तक नही खोल पा रहा है, शनिवार रविवार को हरिद्वार में लोगो की भीड़ बॉडर सील होने के बाद भी आ रही है तो उस भीड़ का लाभ हरिद्वार के व्यापार को क्यों नही लेने दिया जा रहा है, सरकार अगर जल्द ही कोई फैसला नही लेती है तो युवा व्यापारी को सरकार के खिलाफ आंदोलन पर मजबूर होना पड़ेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours