हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के लक्सर खानपुर थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब निकाल रहे 3 लोगों को धर दबोचा पुलिस ने मौके से 25 लीटर कच्ची शराब ओर काफी मात्रा में कच्ची शराब बनाने का लाहन भी नष्ट कर एक भारत गैस का सिलेंडर मय भट्टी सहित उपकरण बरामद किए है वही खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया उन्होंने बताया अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा बादशाहपुर गांव के करीब बाणगंगा के पास छापेमारी की गई जिसमें तीन अभियुक्त वीर सिंह पुत्र लाल सिंह उर्फ लल्लू, कपिल पुत्र वीर सिंह, रणजीत पुत्र बाबूराम को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया तीनों अभियुक्त खानपुर थाना क्षेत्र के डूमनपुरी गांव के निवासी है उन्होंने बताया तीन अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है पुलिस टीम में एसआई आशीष नेगी, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल राजन गिरी आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours