हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोजअहमद) लक्सर। बढ़ती महंगाई को लेकर जहां प्रदेश भर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है वही हरिद्वार के लक्सर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा की मोदी सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल में कमीशन खाया जा रह है। श्मशान घाटों में जो कोरोना पीड़ितों के अंतिम संस्कार हुआ है उनकी लकड़ियों में भी कमीशन खाया जा रहा है और महंगाई गरीब जनता का गला घोट रही है उन्होंने कहा कि जैसी इस समय महामारी देश के अंदर कोराना की फैली हुई है वैसे ही महामारी देश में महंगाई की फैली हुई है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा की मोदी सरकार बिल्कुल फैल हो चुकी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours