हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के रानीमाजरा और चांदपुर गांव के खेतों में गुलदार के होने की खबर वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। जिसके परिणाम स्वरूप वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर आयी। वन विभाग के कर्मचारियों ने किसानों से क्षेत्र में गुलदार होने की जानकारी प्राप्त की। गाँव वालों ने बताया की तीन-चार दिन से खेतों में गुलदार देखा जा रहा है। गुलदार के होने से किसानों में दहशत का माहौल है, क्योंकि इस समय किसानों का खेतों में अधिक आना जाना है एक और जहां गन्ने का कार्य चल रहा है तो दूसरी ओर किसानो को धान की भी तैयारी कर रहे हैं। यही ही नही कुछ किसानों ने खेतो में सब्जी भी लगाई हुई है। इसलिए किसानों को खेतों मे रात दिन रहना पड़ रहा है। तो ऐसे मे गुलदार के होने से किसानों में दहशत का माहौल है। किसान रात के समय खेतों में जाने से घबरा रहे इस पर डिप्टी रेंजर दिनेश नौटियाल का कहना है की किसानों के सामने गुलदार की समस्या को देखते हुए खेतों में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाएगा। ताकि किसानों को किसी प्रकार की भी असुविधा ना हो। दिनेश नौटियाल का कहना है कि हम किसानों की हर समस्या के साथ में खड़े हैं। उन्होंने किसानो को और पूर्व ग्राम प्रधान नूतन कुमार को विश्वास दिलाया कि किसानों और ग्रामीणों के हित मे जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे वन विभाग तैयार है। इस अवसर पर वन विभाग से आए मुंशी श्यामलाल, समीम, अनुज, चांदपुर से किसान नकली राम सैनी पूर्व, श्रवण कुमार, रानीमाजरा गांव से दीपक, निशु, बबलू सैनी, चांदपुर पूर्व प्रधान पति अब्बास मौके पर उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours