हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हृदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए सेनिटाइजर,साबुन, मास्क सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर वर्तमान में देश को पृथ्वीराज चौहान जैसे वीर योद्धा की तरह युवा कार्यकर्ताओ की जरूरत बताई। फेरुपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर शिवम चौहान के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को घर घर जाकर दवाईयां, मार्क्स व सनाटाईज सामग्री प्रदान की गई। इस मौके पर ठाकुर शिवम चौहान ने कहा कि भारत के साथ साथ पूरे विश्व में आज भी शिरोमणि हृदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीर गाथा सुनाई जाती है। वह देश के एक मात्र हिन्दू हृद सम्राट और शूरवीर योद्धाओं में से थे। आज भी जनमानस उनकी गाथाएँ सुनकर प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि वीर पृथ्वीराज चौहान ने अपने शासन में विदेशी हमलावरों को पराजित कर देश छोड़कर भागने पर मजबूर किया। जिसमें विदेशी हमलावर मौहम्मद गौरी को सत्रह बार पराजित कर मृत्युदान दिया। वर्तमान में हमारे देश को ऐसे वीर और देशभक्त योद्धाओं की जरूरत है। इस अवसर पर ठाकुर चेतन चौहान, राहुल चौहान, अभय प्रताप, नवनीत कुमार, गौरव चौहान, प्रशांत चौहान, कुलदीपक, वैभव सिंह, अभिषेक चौहान, अक्षय कुमार, अनुकूल चौहान, मुकुल कुमार, दिग्विजय सिंह, हर्ष चौहान, अभिनव चौहान, चेतन कुमार, आकाश चौहान, मुकेश, हरीश, सूर्या व दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours