हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के मुंडाखेड़ा कला गांव में बीती 5 जून को बुजुर्ग महिला की हत्या का हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस ने लक्सर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए आज हत्या के आरोपी को जेल भेज दिया है। हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया बुजुर्ग महिला के पति की मौत के बाद महिला की देख रेख कर रहे व्यक्ति जिनकी 15 दिन पहले मृत्यु हो चुकी है। उसी के बेटे राहुल ने बुजुर्ग महिला की हत्या की है। उन्होंने बताया मर्तक महिला और हत्यारे राहुल के बीच जमीन को लेकर 4 तारीख को झगड़ा हुआ था और 5 तारीक की रात को हत्यारे ने बुजुर्ग महिला के घर के अंदर घुस कर उसका गला दबाकर उसके ऊपर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वही एसएसपी ने 36 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा भी की है। पुलिस टीम में, लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान, एसएसआई मनोज सिरोला, एसआई मनोज नौटियाल, एसआई अंकुर शर्मा एसआई यशवीर सिंह नेगी एस आई विनोद भट्ट, एसआई संजय रावत, कांस्टेबल बलवीर सिंह, कांस्टेबल अब्बल, कांस्टेबल विवेक गुसाई, कांस्टेबल मनोज मलिक, रुड़की एसओजी प्रभारी जहांगीर अली, हेड कांस्टेबल अहसान अली, कांस्टेबल सुरेश रमोला, कांस्टेबल जाकिर हुसैन, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल कपिल, कांस्टेबल महिपाल आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours