हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। व्यापारियो ने बैठक कर सुनील सेठी एवं उनके साथियों पर दर्ज मुकदमो पर सत्ता पक्ष को जिम्मेदार बताते हुए निंदा की। खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा ने कहा कि जो भी व्यापरिहित में जनहित ने आवाज उठाएगा उसकी आवाज को दबाने के लिए सरकार ऐसा कार्य कर रही है जिसका हम विरोध करते है, सत्ता पक्ष व्यापार मंडल द्वारा लगातार कोविड कर्फ्यू का उलंघन कर कभी ताली थाली, कभी चाबियां, कभी घाटों पर बैठकर सोशल डिस्टेंसिंग ओर चार-चार बजे कोविड कर्फ्यू का उलंघन किया गया, कल ही नगर कोतवाली के अंतर्गत 8 कार्यक्रम हुए उन पर कौन सी अनुमति प्रदान की गई। तो उन पर क्यों कोई कार्यवाही नही की गई, शासन-प्रशासन सत्ता के दवाब में व्यापरिहित आमजनमानस की आवाज उठाने वालों पर ही कार्यवाही कर सकता है, नियम सभी के लिए एक होने चाहिए। ये मुकदमे सीधे-सीधे जनप्रतिनधियो के डर को दर्शाता है जिसका जवाब वोट की चोट से जरूर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से भूदेव शर्मा, सोनू सुखीजा, विनोद कुमार, राजेश शर्मा, संजू सिंह, अमित कुमार, दीपक कुमार उपस्तिथ रहे। वही दूसरी तरफ कुछ व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट से भी मिले उन्होंने प्रशासन से सभी पर एक जैसी कार्यवाही की बात की। सत्ता के दवाब में पक्षपात रवैया न अपनाया जाए अगर कानून सभी के लिए एक है तो एक जैसी कार्यवाही हो मुलाकात करने वालो में अमित कुमार, संजू कुमार, पंकज शर्मा, हेमंत कुमार, धर्मपाल प्रजापति रहे। जिसको लेकर व्यपारियो में रोष है सोशल मीडिया पर भी एकपक्षीय कार्यवाही पर लोगो ने भड़ास निकाली।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours