हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां गांव मे शनिवार 80 वर्षीय  महिला की मौत की खबर से गांव में दहशत फैल गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे वही बुजुर्ग की मौत की सूचना ग्राम वासियों ने लक्सर कोतवाली में दी। सूचना मिलते ही   पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया मृतक बुजुर्ग के मुंह के अंदर कपड़ा ठूसा गया था।वही बुजुर्ग की आंख में चोट भी लगी थी। जिससे खून बह रहा था।जिससे साफ स्पष्ट होता है कि बुजुर्ग की हत्या की गई है। वही बुजुर्ग की हत्या की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमेंद्र सिंह डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।बुजुर्ग की मौत को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने बताया बुजुर्ग की मौत का मामला संदेहास्पद है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा बुजुर्ग की मौत कैसे हुई।उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वही मृतक बुजुर्ग  के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours