हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर की महिला ने अपने पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में इस्माइलपुर गांव निवासी ने कहा है कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव निवासी के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के एक वर्ष बाद उसके पति तथा परिवार के दूसरे सदस्य दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। इस बीच कई बार ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल चुके हैं। कई बार पंचायत के बाद विदा कराकर लाया। आरोपियों ने 27 मई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours