हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित नेगी) श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड द्वारा कोरोना काल मे हमारे कोरोना वॉरियर्स व जरूरत मंद लोगो के लिए आवश्यक सामग्री वितरण हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा कीर्तिनगर एसडीएम अजयबीर को 700 मास्क, 50 सेनेटाइजर, कोरोना worrires हेतु उपलब्ध करवायी गई । साथ ही कीर्तिनगर चौकी पर कार्यरत कोरोना वॉरियर्स, पुलिस शिक्षक कार्मिको को भी मास्क व सेनिटाइजर बाटे गए। गांव से बाजार आये लोगों को भी मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया गया और इस माध्यम से सरकार तक पुरानी पेंशन बहाली का संदेश पहुँचाया इस अवसर पर सतीश बलूनी, मुख्य संयोजक नोप्रुफ, राजीव उनियाल (जिला उपाध्यक्ष), श्री संदीप मैठाणी (ब्लॉक अध्यक्ष कीर्तिनगर), आलोक उनियाल विकास बिष्ट नरेंद्र राणा डबल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours