हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर समाज में कई लोग ऐसे भी हैं, जो इस कोरोनाकाल में अपने दायित्वों के अलावा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं, कोरोना महामारी में अपनी जान को जोखिम में डालकर कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों को नगर पालिका लक्सर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र सम्मान के तौर पर दिए। साथ ही कोविड किट भी वितरित किया। नगरपालिका परिषद लक्सर का प्रशासन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा व बचाव के लिए लगातार मैदान में है। खासकर पर्यावरण मित्र गली-गली जाकर घरों और सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज करने में जुटे हैं।उनकी इसी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष अम्बरीष गर्ग और अधिशासी अधिकारी गौहर हयात ने पर्यावरण मित्रों का उत्साह वर्धन किया है। शनिवार को पालिका कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को कोरोना के बचाव के लिए किट भी उपलब्ध कराए गए।सम्मान समारोह में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष अम्बरीष गर्ग अधिशासी अधिकारी गौहर हयात लिपिक खाती बाबू गुलशेर अली ताहिर बाबू बीरबल लक्ष्मण आदि के अलावा समस्त सभासदगण मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours