हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि पोखरियाल द्वारा भेजी गई राहत सामग्री से भरे दो ट्रकों को दूरस्थ क्षेत्रों में भेजने के लिए स्वामी यतिस्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पर्श गंगा अभियान का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि इस आपदा की इस घड़ी में सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर कोरोना पीड़ित व्यक्तियों का सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि स्पर्श गंगा अभियान द्वारा कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों की हर संभव सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान द्वारा लोगों को मास्क सैनिटाइजर और राहत सामग्री पैकेट लगातार भेजे जा रहे हैं। इस अवसर पर आशु चौधरी, पुनीत चौधरी, रीमा गुप्ता, मनु रावत आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours