हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पंचपुरी टेंपो वेलफेयर सोसाइटी हरिद्वार के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में वेद मंदिर आश्रम में गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतिस्वरानंद से मुलाकात की। ट्रैवलर एसोसिएशन की ओर से एक ज्ञापन मंत्री यतीश्वरानंद को दिया। जिसमें उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी यात्री गाड़ियों का 2 साल का टैक्स माफ किया जाए और सरकार सभी गाड़ियों के इंश्योरेंस की अवधि 1 साल तक बढ़ाई जाए। उन्होंने माननीय मंत्री को अवगत कराया कि विगत 2 वर्षों से कोरोना काल में कोई भी यात्रा शुरू नहीं हुई है। जिससे उनकी यात्री गाड़ियों का टैक्स 2 साल का बकाया है जिसे माफ करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि गाड़ियों को चलाने वाले ड्राइवर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, ड्राइवरों को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ट्रैवल व्यवसायियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखकर ट्रैवल व्यवसायियों, वाहन मालिकों और ड्राइवर को राहत दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में नवीन चौहान, नसीर अंसारी, सनी मालिक, अनिल सिसोदिया, अनिल पवार, प्रमोद राठौड़, पिंकी सैनी, अजय पंडित, हसन, महबूब मालिक, नूर आलम, सलीम खान, शकील अंसारी, परमजीत सिंह, रेशू सैनी, जावेद, मंगेश्वर, रतन सिंह, अक्षय कुमार आदि रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours