हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सेनानायक आई.आर.बी द्वितीय, पुलिस अधीक्षक रेलवेज (आईपीएस) मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में 40 वी वाहिनी पीएसी परिसर में वैक्सिनेशन की गई। उप सेनानायक मनोज कत्याल और सहायक सेना नायक जोधाराम जोशी की उपस्थिति में हरिद्वार सीएमओ डॉक्टर एस के झा के निर्देशन में यह कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस विभाग के परिजनों जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष के बीच रही उनको कोविड -19 की कोविडशिएल्ड की प्रथम खुराक लगाई गई। आज के वैक्सिनेशन में 160 सदस्यो में इस कैम्प का लाभ उठाया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours