हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अंतराष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान पौड़ी पी० रेणुका देवी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशा उन्मूलन के सम्बंध में अपने अपने क्षेत्र में आम जन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में थाना सतपुली में भी अंतराष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। जंहा पर आज पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान आमजन को जागरूक करने के लिए GMOU ओर रोडवेज की बसों में सवारियों को नशा उन्मूलन के पंपलेट बांटकर जन जागरूक किया गया। साथ ही थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा नोगांव कमन्दा में सोच फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में अपना इलाज करा रहे लोगों के बीच जाकर नशा उन्मूलन के संबंध में गोष्ठी की गयी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ड्रग्स हम सभी को शाररिक आर्थिक और सामाजिक रुप से नुकसान पहुंचाता है। वही उन्होंने कहा कि आजकल युवाओं में कूल दिखने की चाहत को लेकर नशे के प्रति एक नया चलन दिख रहा है। जो बहुत खतरनाक है ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिये अभिभावकों को भी अपने नोनिहालो पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। और साथ ही बच्चों को खेलकूद व्यायाम और योग पर फोकस करने के लिये प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने आम जन से अपील करते हुए यह भी बताया किथाने की एन्टी ड्रग्स यूनिट द्वारा नशा उन्मूलन के सम्बन्ध में ऐसे नोनिहालो और युवाओं की काउंसलिंग भी थाने पर की जा रही है। वही जनपद पुलिस द्वारा 22 जून से 28 जून तक ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। जंहा पर पुलिस द्वारा जन जागरूकता हेतु जनपद भर में अलग अलग कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से नोनिहालो से नशा उन्मूलन के सम्बंध में ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित करना है। पुलिस टीम में उप० निरी० इन्द्रजीत राणा, का देशराज कुलदीप ओर वीरबहादुर शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours