हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। सोमवार को जिला कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण कोर्डिनेटर मनोज त्रिवेदी कांग्रेस सेवादल के कार्यालय पर लक्सर पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार भव्य स्वागत किया। वही मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कांग्रेस सेवादल के कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज वंदना कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण किया। साथ ही उन्होंने लक्सर के पूर्व चेयरमैन जगदेव सिंह के आवास पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश राणा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की। इस दौरान जिला कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण कोर्डिनेटर मुकेश त्रिवेदी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देश पर जिला हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हर गांव से सौ,सौ कार्यकर्ता तैयार करने के साथ हर कांग्रेसी के घर पर पार्टी का झंडा लगाओ अभियानचलाना है। उन्होंने कहा कि सब पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा से निर्वहन करेगा और जो नहीं करेगा उसके लिए हाईकमान सोच विचार कर तत्काल संज्ञान लेगा। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, डॉ उमा दत्त शर्मा, ताहिर हसन, बालेश्वर सिंह, मास्टर संजय चौधरी, फिरोज सिद्दीकी, संजय सैनी, लोकेश कुमार, सोनू पालीवाल, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सैनी, प्रधान रईस अहमद, नीतू चौधरी, वसीम, अकरम, मोहन सिंह, रितेंद्र तिवारी, आजम अली नसीम ठेकेदार राजेंद्र पाल शर्मा अजित पवार नितिन वाल्मीकि, फुरकान अली, ईश्वर वाल्मीकि, शिवम सैनी आदि काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours