हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षात्मक मापदंडों का अनुपालन किया जायेगा। भारतीय मजदूर संघ हरिद्वार द्वारा वर्चुअल माध्यम से 21 जून को योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि इस कोरोना काल में लोगों की मानसिक स्थिति और रोग प्रतिरोधक क्षमता को योग से ही मजबूत किया जा सकता है।  21 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जी प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर योगाचार्य डॉक्टर अंकित कुमार द्वारा 1 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुमित सिंघल ने बताया कि जनपद हरिद्वार में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध समस्त यूनियनों के कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours