हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्थान शांतिकुंज के स्थापना का स्वर्ण जयंती के मौके पर भारत सरकार के डाक विभाग ने पांच रुपये का डाक टिकट जारी करने का निर्णय लिया है। डाक टिकट विमोचन कार्यक्रम गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य जी के महाप्रयाण दिवस यानी गायत्री जयंती (20 जून) के मौके पर निर्धारित है। यह कार्यक्रम देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युजंय सभागार में आयोजित होगा। विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद जी नई दिल्ली से आनलाइन जुडेगे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी कार्यक्रम में शिरकत करेंगेे, तो वही अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डाॅ प्रणव पण्ड्या अध्यक्ष होंगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम कोविड-19 के अनुशासनो का पालन करते हुए आयेाजित होगा। उल्लेखनीय है कि शांतिकुुंज के युवा प्रतिनिधि डाॅ चिन्मय पण्ड्या जी के विगत माह केन्द्रीय मंत्री  रविशंकर प्रसाद से मुलाकात के दौरान यह निर्णय लिया गया था। डाक टिकट का उत्तराखण्ड इतिहास उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, संस्थानों के नाम पर अब तक 27 डाक टिकट जारी किये जा चुके हैं। उत्तराखंड से जुडे पं गोविन्द वल्लभ पंत के नाम पहली बार 1965 में डाक टिकट जारी हुआ था। युगऋषि पूज्य पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य जी के महाप्रयाण के एक वर्ष बाद उनके नाम पर 27 जून 1991 को परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा की पावन उपस्थिति में तात्कालीन उपराष्ट्रपति डाॅ शंकरदयाल शर्मा ने नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में एक रुपये का डाक टिकट का विमोचन किया था।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours