हरिद्वार की गूंज (24*7)

गूगल फ़ाइल फ़ोटो
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में हवाई फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार किया हैं। आपको बता दे की कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भेल स्टेडियम वाली रोड पर कार में चल रहे दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति जो कि ड्राइविंग कर रहा था, एक हाथ से कार चला रहा था व दूसरे हाथ से खुलेआम हवाई फायरिंग कर रहा था। जो कि वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही थी। जिसका रानीपुर कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उपरोक्त घटना करने वाले व्यक्ति अनुपम शर्मा जिसने अपनी फेसबुक आईडी से वीडियो वायरल किया था। जिसको रानीपुर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लोगो से पूछताछ व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को खंगाल कर और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से हवाई फायरिंग करने वाले अभियुक्त अनुपम शर्मा पुत्र विनोद कुमार शर्मा निवासी बिट्ठल विहार कॉलोनी, जमालपुर खुर्द रानीपुर हरिद्वार की तलाश शुरू कर दी। जिसे आज गिरफ़्तार कर लिया गया है। अभियुक्त अनुपम ने पूछताछ में बताया कि मेरे द्वारा भेल स्टेडियम के पास शौकिया तौर पर फायरिंग की गई थी व अपनी फेसबुक आईडी से स्टेटस भी पोस्ट किया था जिसे बाद में डर के कारण डिलीट कर दिया था। जब इस बारे में रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि फायरिंग वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसको देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, ओर अभियुक्त पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना में इस्तेमाल रिवॉल्वर 32 बोर जो कि अभियुक्त के पिता विनोद कुमार शर्मा के नाम से जारी शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। पुलिस टीम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा, उ०नि प्रमोद कुमार नेगी, का० सोहन राणा व का० प्रमोद गोस्वामी शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours