हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। खबर हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत से है जहां रानीपुर कोतवाली ने 17. 26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो युवकों को धर दबोचा है। अवैध मादक पदार्थों व नशे की बिक्री तथा प्रभावी रोकथाम के लिए हरिद्वार एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा शनिवार की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर भगत सिंह चौक के पास स्थित गांधी पार्क पर एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक सहित दो युवक मोहित और काका पुत्र धर्मपाल निवासी पीरवाली गली आर्यनगर कोतवाली ज्वालापुर व गौरव कुमार पुत्र भागीरथी निवासी पीरवाली गली आर्यनगर कोतवाली ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया है। दोनो युवकों के होपास से 9 ग्राम व 8.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पूछताछ करने पर बताया गया कि यह दोनों स्मैक का सेवन  करते हैं, ओर स्मैक खरीद कर लोगों को सप्लाई करने का कार्य भी करते थे। जब इस बारे में रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कल रात्रि शनिवार को भगत सिंह चौक पर मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 17.26 अवैध स्मैक बरामद की गई है, उन्होंने बताया कि यह दोनों स्मैक का सेवन करते हैं साथ में इन दोनों ने अरविंद उर्फ फडड़ा से खरीद कर लाए जाने की बात बताई है, उसकी भी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। दोनों अभियुक्तगणों को अवैध स्मैक बरामद सहित  मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी सदर विशाखा अशोक भदाणे, कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, उप निरीक्षक मेहराजुद्दीन, उप निरीक्षक विकास रावत, कॉन्स्टेबल सोहन राणा, कॉन्स्टेबल प्रमोद गोस्वामी, कॉन्स्टेबल कुलदीप, कॉन्स्टेबल केसर सिंह चौहान व कॉन्स्टेबल सत्येंद्र चौधरी नारकोटिक्स सेल आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours