हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। चेयरमैन कार्तिक कुमार ने कहा कि अभी कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश में प्रियंका रेडी की बलात्कार की घटना सामने आई थी। उस समय भी इतना होने पर कोई ठोस कानून नहीं बनाया गया। इसलिए बेखौफ दरिंदों का यह कारनामा देखने को मिला सांसद द्वारा संसद में राज्यसभा लोकसभा विधानसभा में फिर से यह चीजें यह मुद्दे उठेंगे, लेकिन क्या निर्णय स्वीकृत किया जाएगा इसका किसी के पास कोई जवाब नहीं। भगवान ना करे अगर यही किसी बड़ी हस्ती विधायक सांसद मंत्री की बेटी के साथ होता, उसका अंजाम क्या होता, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जाता है। गरीब पर ही उत्पीड़न क्यों उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 लाख की सहायता करने की बात कही। कार्तिक कुमार ने कहा जब एक फौजी बॉर्डर पर शहीद हो जाता है एक करोड़ की सहायता सरकार द्वारा दी जाती है। 19 साल की बिटिया की हाथ पैर तोड़ कर रीड की हड्डी तोड़ कर जीभ काट ली जाती है उसे 1000000 का मुआवजा यह कौन सा इंसाफ है। जो उसके मां के आंसू पूछ देगा ऐसी भ्रष्ट राजनीति किसी गरीब पर करने से पहले सरकार को खुद पर भी विचार करना चाहिए। चेयरमैन कार्तिक कुमार ने कहा मैं काफी समय से उस बिटिया के लिए दलित दलित सुनता आ रहा हूं क्या इस समय भी ऐसे शब्दों का उपयोग होना चाहिए। क्या इस समय भी जात पात का नाम देना चाहिए या हम सब की एकता अखंड होनी चाहिए। जिससे कोई बड़ा प्रस्ताव पास हो आगे ऐसी घटना ना हो खोफ का माहौल प्रशासन का डर बना रहे। लेकिन इस भारतवर्ष में नेता को खुद की छवि राजनीति के साथ चमकाने में मज़ा आता है। गरीबों का उत्पीड़न नहीं दिखता एक के बाद एक ऐसी घटना आ रही है। कुछ समय के लिए आवाजों की बौछार लगेगी, कैंडल जलेगी उसके बाद फिर से ऐसी घटना देखने को मिलती है। जो बड़ी ही दुखद है। कार्तिक कुमार ने सभी से प्रार्थना के साथ गुहार लगाई की एकजुट होने का समय है जात पात को दूर करके भ्रष्ट खोर नेताओं को वोट ना दें। यह मतदान हमारे देश का भविष्य डिसाइड करता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours